Breaking News

घर के बाहर से बाइक, भीतर से मोबाइल चोरी




हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में स्थित एक मकान के बाहर से बाइक व घर के भीतर से मोबाइल फोन चोरी हो गया।
पुलिस के अनुसार किरायेदार विशाल पुत्र डेविड ने रिपोर्ट दी कि दो जुलाई की दोपहर को मेरी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। मैं भीतर जाकर सो गया। मेरी नींद खुली, तो घर में रखा मोबाइल फोन व बाहर खड़ी बाइक गायब थी। अज्ञात व्यक्ति बाइक व मोबाइल फोन चोरी करके ले गया।

No comments