उमस और गर्मी से जनजीवन बेहाल पसीना पोछते नजर आए लोग
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर शनिवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोग बेहाल नजर आए।
आसमान में बादल छाये रहे। शाम तक बरसात आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं विद्युत विभाग द्वारा बार-बार अघोषित बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुख्य बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर भीषण गर्मी और तीखी धूप मेें लोग बार-बार अपने चेहरे और सीने का पसीना पोछते दिखाई दिए। बदन झुलसाने वाली तीखी धूप औरे उमस के चलतेे आज दोपहर के समय मुख्य सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम रही।
No comments