Breaking News

खड़े ट्रक में टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल


रायसिंहनगर के गांव 19 एनपी के निकट सड़क पर खड़े ट्रक में बाइक टकराने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक जना घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव 35 एनपी निवासी ओमप्रकाश मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि मेरे बाबा जगदीश व निहालचंद पुत्र भागीरथ निवासी 35 एनपी बाइक पर अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में 19 एनपी के निकट खड़े ट्रक में बाइक पीछे से टकरा गई। रात होने और कोई चेतावनी संकेत नहीं होने पर चालक जगदीश ट्रक को देख नहीं सका और दुर्घटना का शिकार हो गये। हादसे में बाबा जगदीश की मौत हो गई। निहालचंद बुरी तरह से घायल हो गया। उसे रायङ्क्षसहनगर से हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया।

No comments