25 करोड़ के लोन के लालच में 87 लाख ठगाये
हनुमानगढ़ के नोहर में स्थित सत्यम डेयरी व सत्यम फूड प्रोसेसिंग कम्पनी के संचालक को 25 करोड़ रुपए का लोन दिलवाने का झांसा देकर 87 लाख रुपए ठग लिये गये। कुछ समय बाद ही ठगी के शिकार व्यापारी की सड़़क हादसे में मौत हो गई। बेटे ने 25 करोड़ रुपए के बारे में संबंधित लोगों से बातचीत की, तो उन्हें ठगी का पता चला। एसपी को परिवाद देने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
पुलिस के अनुसार मनीष व्यास पुत्र सत्यपाल शर्मा निवासी ढीलकी जाटान नोहर ने रिपोर्ट दी कि मेरे पिता का सत्यम डेरी व सत्यम फूड प्रोसेसिंग कम्पनी का व्यवसाय नोहर में है। मेरे पिता सत्यपाल व्यास ने बिजनेस को बढ़ाने के लिए लोन लेना था। इस बारे में निलेश, महेन्द्र व समीर से सम्पर्क हुआ।

No comments