मारपीट करके मोबाइल व बाइक छीनी
श्रीगंगानगर के समेजा कोठी पुलिस थाना क्षेत्र में खोकरावाली बस स्टेंड पर बाइक सवार युवकों से मारपीट करके उनका मोबाइल व बाइक छीन ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव 2 केएएम अनूपगढ़ निवासी सुनील नायक ने रिपोर्ट दी कि वह जेसीबी का चालक है। 22 जुलाई को बबलू व मुकेश के साथ मेरी बाइक पर गांव ठाकरी से हमारे गांव 2 केएएम ढाणी जा रहे थे। रास्ते में खोकरावाली बस स्टेंड पर एक व्यक्ति हाथ में लाठी लेकर खड़ा था। इस व्यक्ति ने मेरे हाथ पर लठ मारा तो वह बाइक से नीचे गिर गये।

No comments