Breaking News

देवशयनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


श्रीगंगानगर में देवशयनी एकादशी पर सुदामा नगर स्थित सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।  भीषण गर्मी और उमस के बावजूद सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु कतारों में लगकर बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे।
मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु ध्वजाएं लेकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचे। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने मंदिर परिसर के बाहर शरबत, जलजीरा, फल एवं प्रसाद का वितरण किया। 

No comments