श्याम चौक व चांदनी चौक पर आवारा पशुओं से परेशानी
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी स्थित वार्ड-15 के श्री श्याम चौक और वार्ड-6 के चांदनी चौक पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पशुओं के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है तथा हादसों की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। नगर परिषद और जिला प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने आवारा पशुओं की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

No comments