Breaking News

विवादित सम्पत्ति बेचने पर दलाल सहित कई जनों पर मुकदमा दर्ज


श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के गांधीनगर में स्थित विवादित सम्पत्ति को बेच कर धोखाधड़ी करने के आरोप में पीडि़त बुजुर्ग महिला ने दलाल सहित कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार 75 वर्षीय स्नेहलता भसीन पत्नी अशोक भसीन निवासी 144 गांधीनगर ने रिपोर्ट दी कि अगस्त 2012 में मैंने गुरपाल सिंह निवासी सुजावलपुर से सम्पत्ति 144 गांधीनगर खरीद की थी। खरीद के समय गुरपाल सिंह व दलाल गुलशन मिढ्ढा ने सम्पत्ति को पाक साफ निर्विवादित बताया था। वर्ष 2012 मे मेरे पति अशोक भसीन को कैंसर हो गया। अगस्त 2012 में उनका देहांत हो गया।

No comments