भगतसिंह सेना और भीम आर्मी सेना ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर मेें भगतसिंह सेना राजस्थान और भीम आर्मी सेना ने परीक्षा केन्द्रों के मुद्दे व दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों से हुई लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट परीक्षा लीक को लेकर शान्तिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सरकार की शह पर की गई लाठीचार्ज छात्रों के मौलिक अधिकारों का हनन है। ज्ञापन में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बर्खास्त करने तथा छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है।
No comments