Breaking News

गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के स्वयंसेवकों ने किया पौधारोपण


रायसिंहनगर में गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र श्रीगंगानगर के उपकेंद्र रायसिंहनगर-श्रीकरणपुर में शनिवार को प्लाटून कमांडर रघुवीर शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने शहीद बीरबल स्मारक मैदान में हरा-भरा राजस्थान अभियान के तहत पौधे लगाए।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने पौधों के पूर्ण विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। प्लाटून कमांडर रघुवीर शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पूर्व में भी प्रशिक्षण केंद्र की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया जा चुका है।

No comments