Breaking News

गंगधरा की बेटी महासाध्वी डॉ. शिवप्रज्ञा फहरा रही है अध्यात्म का परचम


गंगधरा श्रीगंगानगर की बेटी युवा प्रेरिका महासाध्वी डॉ. शिव प्रज्ञा जी अध्यात्म का परचम फहरा रही हंै। उनका चातुर्मासिक प्रवेश रविवार सुबह 7 बजे जवाहर नगर में सिहाग हॉस्पिटल वाली गली में  संजय महिपाल के घर से शोभा यात्रा के रूप में अग्रसेन नगर स्थित एसएस जैन सभा भवन के लिए होगा।
महासाध्वी डॉ. शिव प्रज्ञा बीएसएफ स्कूल की छात्रा रहीं हैं, वर्ष 2009 में नेहा को आचार्य शिव मुनि महाराज ने दिल्ली में दीक्षा प्रदान की और नाम दिया शिव प्रज्ञा। महासाध्वी जी के स्वतंत्र चातुर्मास कुरुक्षेत्र, टोहाना, संगरिया में हो चुके हैं। अब चातुर्मास श्रीगंगानगर में हो रहा है। विदुषी महासाध्वी पीएचडी एवं डी लिट हैं तथा अपनी प्रभावशाली शैली के कारण विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं।

No comments