माइक्रोवेव टावर क्षेत्र में एलएंडटी की पाइप लाइन से दूषित पानी की आपूर्ति
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी रामनगर के वार्ड नम्बर 13 में माइक्रोवेव टावर के नजदीक गली नम्बर 2 में पिछले तीन-चार दिनों से एलएण्डटी की पेयजल पाइप लाइन से दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दूषित पेयजल से वार्डवासियों में पीलिया आदि जल जनित बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। आरयूआईडीपी, एलएंडटी एवं पीएचईडी द्वारा अभी तक दूषित पेयजल आपूर्ति समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। वार्ड के जागरूक नागरिक पंकज राजपाल द्वारा दूषित पेयजल की सप्लाई की शिकायत आरयूआईडीपी की कनिष्ठ अभियंता एवं एलएंडटी अभियंता से की गई है।
No comments