Breaking News

शहर की क्षतिग्रस्त सड़कें बनी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण


श्रीगंगानगर शहर के अधिकतर वार्डों में गत दिवस हुई बरसात के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बनने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय पर रात के समय विद्युत कटौती के कारण रोड लाइट बंद होने पर क्षतिग्रस्त सड़क में बने गड्ढे दिखाई नहीं देते। ऐसे में कई दुपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर गए, जिससे वे चोटिल भी हो गए। 
लोगों ने बताया कि बारिश के बाद से शहर की अधिकांश सड़कें बदहाल तथा कई रोड लाइटें खराब हैं। पुरानी आबादी के माइक्रोवेव टावर रोड़ की सड़क में बड़े गड्ढे बनने से उनमें बरसाती भरने से दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

No comments