Breaking News

तेज बारिश के बाद जलभराव पालिका ने शुरू कराई जल निकासी


श्रीकरणपुर में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से कस्बे के कई वार्डों व गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी संदीप विश्नोई ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए। पालिका टीम ने विभिन्न स्थानों पर पानी निकासी का कार्य शुरू किया, जिससे हालात में सुधार हुआ। 

No comments