Breaking News

सरकारी स्कूलों की सेफ्टी ऑडिट 7 जुलाई तक अनिवार्य


राजस्थान में लगातार हो रही बारिश और जर्जर स्कूल भवनों से जुड़े हादसों के बाद शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में तय किया गया कि किसी भी स्टूडेंट्स या शिक्षक को जर्जर या असुरक्षित भवन में नहीं बैठाया जाएगा। सभी सरकारी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट कर 7 जुलाई तक उसकी रिपोर्ट निदेशालय और समग्र शिक्षा को भेजनी होगी।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अगर किसी स्कूल का भवन असुरक्षित या जर्जर मिलता है तो वहां तुरंत क्लास बंद की जाए। 

No comments