पीएम मोदी 480 करोड़ रुपए की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया और जोधपुर में संशोधित 'उड़ानÓ योजना का शुभारंभ भी किया। राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित इस आधुनिक टर्मिनल भवन का निर्माण लगभग 23,342 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया गया है। नया टर्मिनल हर साल 20 लाख यात्रियों की आवाजाही संभालने में सक्षम होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां 20 आधुनिक चेक-इन काउंटर बनाए गए हैं, जिससे यात्रा का अनुभव पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक होगा। इस टर्मिनल का निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किया गया है और इसे 5-स्टार गृह रेटिंग दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
No comments