Breaking News

8 जुलाई को कोटा आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एक्सप्रेस-वे की जानेंगे हकीकत


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लगातार सामने आ रही खामियों, बढ़ते सड़क हादसों और निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर अब केंद्र सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी 8 जुलाई को दिल्ली से कोटा तक एक्सप्रेस-वे का सफर कर मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान वे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ दरा टनल के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी करेंगे और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेंगे।

No comments