बीसलपुर बांध छलकने से सिर्फ 1.87 मीटर दूर
जयपुर,अजमेर और टोंक जिले की लाइफलाइन बीसलपुर बांध में पानी आवक शुरू हो गई है। प्रदेश में मानसून के देरी से आगमन के बावजूद त्रिवेणी नदी में पानी का बहाव शुरू होते ही बांध से अच्छी खबर सामने आई है। शनिवार सुबह बांध का जलस्तर 313.63 आरएल मीटर पहुंच गया है। ऐसे में अब बांध कुल जलभराव क्षमता से केवल 1.87 आरएल मीटर दूर है। बीते 48 घंटे में 17 दिन जलापूर्ति जितने पानी की आवक बांध में हुई है। लगातार तीसरे साल बांध के छलकने से पेयजल किल्लत को लेकर संकट के बादल भी अब छंटने लगे हैं।

No comments