Breaking News

पानी को तरसे दो गांव के लोग:बोले- घर में बेटे की शादी है 10 दिन से नहीं आ रहा पानी


पाली जिला मुख्यालय से महज 8 और 16 कि.मी. की दूरी पर आबाद आकेली और उतवण गांव के लोग पीने के लिए पानी के लिए तरस रहे है। पिछले करीब 10-12 दिनों से यहां पानी की सप्लाई नहीं हुई। लोग परेशान है 700-1000 रुपए खर्च कर पानी का टेंकर मंगवाने का मजबूर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने जलदाय विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।
आकेली गांव के रहने वाले राजेन्द्र डाबी ने बताया कि 5-6 जुलाई को दो बेटों की शादी है। मेहमान घर पर आ हुए है लेकिन पानी की सप्लाई नहीं होने से पानी का टेंकर मंगवाने का मजबूर है।

No comments