Breaking News

खाटूश्यामजी में होगा बड़ा बदलाव: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा भव्य कॉरिडोर


खाटू धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं और सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा 'स्वदेश दर्शन 2.0 योजनाÓ के तहत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को अब जबरदस्त गति मिलने वाली है. पर्यटन विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी ने खुद इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए खाटू धाम में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है.
खाटू धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बहुप्रतीक्षित 'प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजनाÓ पर भी अब प्रशासनिक चर्चा बेहद तेज हो गई है. इस महापरियोजना को लेकर पर्यटन विभाग द्वारा जल्द ही एक फाइनल रोड मैप तैयार किया जाएगा.

No comments