Breaking News

आरवीयूएन कर्मचारियों को मिलेगा 180 रुपये मासिक वर्दी धुलाई भत्ता


राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने वर्दीधारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 180 रुपये प्रतिमाह धुलाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह भत्ता उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्हें यूनिफॉर्म खरीदने का भत्ता मिलता है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। इस मांग की अनुशंसा जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल ने भी की थी, जिसके बाद निगम प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। 

No comments