Breaking News

मुखर्जी चौक पर नगर निगम की कार्रवाई का विरोध: महिलाओं ने उठने से किया इनकार, पुलिस बल तैनात


उदयपुर के मुखर्जी चौक पर सब्जी मार्केट के बाहर महिला फल-सब्जी विक्रेताओं को हटाने से विवाद हो गया। पार्किंग स्थल बनाए जाने की वजह से निगम से इन सभी महिला विक्रेताओं को हटाकर मंड़ी के अंदर शिफ्ट करने की प्लानिंग की है।
जैसे ही आज गुरूवार सुबह नगर निगम के कर्मचारी और पुलिस जाब्ता मौके पर तो महिलाओं ने विरोध कर दिया। इसके बाद कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ और पूर्व पार्षद नजमा मेवाफरोश ने मौके पर जमकर आक्रोश जताया। उनका कहना है कि निगम पार्किंग के नाम पर 40 सालों से यहां सब्जी-फली बेच रही गरीब महिलाओं को हटा रही है। इस कार्रवाई से 35 से ज्यादा महिला विक्रेताएं प्रभावित हो रही है।

No comments