अमरनाथ यात्रा का श्रीगणेश... महादेव के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना
देशभर से अपने आराध्य देव महादेव के दर्शन के लिए आए शिवभक्तों का श्रीअमरनाथ यात्रा के आधार शिविर जम्मू, श्रीनगर, बालटाल और पहलगाम में सैलाब उमड़ा है।
आज गुरूवार तड़के करीब चार बजे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया। शुक्रवार सुबह ये सभी श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेंगे। इसके साथ इस वर्ष 57 दिन चलने वाली बाबा बर्फानी की यात्रा आरंभ हो जाएगी।

No comments