Breaking News

शाहपुरा में आज धारा 163 लागू, बाजार बंद


भीलवाड़ा के शाहपुरा नगरपालिका क्षेत्र में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्ष्ठरू सुनील कुमार मीणा ने धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके तहत पूरे कस्बे के क्षेत्र में कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
भीलवाड़ा जिला मजिस्ट्रेट और राजस्थान वक्फ अधिकरण जयपुर के आदेशों का पालन करते हुए, नगरपालिका प्रशासन द्वारा चिन्हित वक्फ संपत्ति को छोड़कर अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बिगडऩे और सामान्य जनजीवन में व्यवधान की आशंका को देखते हुए यह एकपक्षीय आदेश जारी किया है।

No comments