Breaking News

जयपुर से लखनऊ की सुबह की एयर कनेक्टिविटी खत्म


जयपुर से लखनऊ जाने वाले पैसेंजर्स के लिए अहम खबर है। इंडिगो एयरलाइंस ने जयपुर से लखनऊ के बीच संचालित होने वाली सुबह की नियमित फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया है। इसके साथ ही दोनों शहरों के बीच सुबह की सीधी एयर कनेक्टिविटी समाप्त हो गई है। अब पैसेंजर्स को लखनऊ जाने के लिए केवल दोपहर में संचालित होने वाली फ्लाइट का ही ऑप्शन मिलेगा।
यह फ्लाइट विशेष रूप से बिजनसमैन, सरकारी अधिकारियों, स्टूडेंट्स और एक ही दिन में ट्रैवल पूरा करने वाले पैसेंजर्स के लिए सुविधाजनक मानी जाती थी। 

No comments