जयपुर- टूरिस्ट जीप की ओर दौड़ा लेपर्ड
जयपुर की झालाना सेंचुरी में लेपर्ड 'बहादुरÓ ने अचानक तीन टूरिस्ट जिप्सी की ओर दौड़ लगा दी। इससे कुछ देरी के लिए जिप्सी में सवार 10 से ज्यादा पर्यटक डर गए। हालांकि, लेपर्ड के निशाने पर एक जिप्सी के नीचे बैठा डॉग था। करीब 12 सेकेंड में बहादुर ने डॉग को गर्दन से दबोचकर मार दिया। शिकार के इस नजारे को एक टूरिस्ट ने कैप्चर किया।

No comments