राज्य में 5वीं-8वीं की सप्लीमेंटरी एग्जाम 20 जुलाई से
राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पांचवीं और आठवीं कक्षा की सप्लीमेंटरी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। शिक्षा विभागीय परीक्षा के पंजीयक ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होकर सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक होंगी। आठवीं में सप्लीमेंटरी परीक्षा पास नहीं करने वाले स्टूडेंट्स को फिर से आठवीं कक्षा में ही पढऩा होगा।
शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स से परीक्षा की तारीख और समय का ध्यान रखने को कहा है। दिव्यांग स्टूडेंट्स को नियम के अनुसार अतिरिक्त समय और जरूरी सुविधा दी जाएगी।

No comments