Breaking News

पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन के लिए तैयार, प्रशासन हाई अलर्ट पर


राजस्थान की पहली पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को करीब दोपहर 12 बजे रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। करीब दो घंटे कार्यक्रम में रहने के बाद दोपहर 2 बजे जोधपुर के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं और कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
लोकार्पण समारोह के साथ प्रदेश सरकार ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगी।  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को पर्यावरण अभियान से जोड़ते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में 2 लाख 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है।

No comments