Breaking News

जयपुर में गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग:तीन मंजिला भवन धू-धू कर जला


जयपुर के सोडाला थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गद्दे की एक दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रावलजी का बांदा स्थित औलिया मस्जिद के सामने तीन मंजिला भवन में संचालित गद्दे की दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। 
दमकल की कई गाडिय़ों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते बेसमेंट में रह रहे एक परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

No comments