राम मंदिर में नौकरी करने के लिए रिश्वत,125 कर्मचारियों ने दिए पैसे
राम मंदिर से जुड़े चर्चित चढ़ावा चोरी की जांच के बीच अब एक नया मामला खुल गया है. मंदिर में हुई नियुक्तियों की प्रक्रिया भी जांच के दायरे में आ गई है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उन आरोपों की पड़ताल कर रही है जिनमें दावा किया गया है कि राम मंदिर में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत ली गई थी. पुलिस विभिन्न दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.
सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह दावा सामने आया है कि राम मंदिर प्रतिष्ठान में विभिन्न पदों पर करीब 125 कर्मचारियों की भर्ती की गई थी. आरोप है कि इनमें से कई उम्मीदवारों ने नौकरी पाने के लिए पैसे दिए थे.

No comments