Breaking News

जयपुर, चित्तौडग़ढ़ सहित कई जिलों में बारिश, मानसून करीब आया


मानसून राजस्थान की सीमा (मध्य प्रदेश बॉर्डर) पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटों में इसके एंट्री करने की संभावना है। इसके साथ ही जयपुर, दौसा, चित्तौडग़ढ़, अलवर सहित कई जिलों में रुक-रुककर बरसात हो रही है। इधर राजस्थान-पाकिस्तान के बॉर्डर वाले जिलों में अब भी तेज गर्मी का असर है। यहां तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हो रहा है। 
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हवा सक्रिय होने से मानसून की गति और बढ़ी है।अगले 24 घंटों में मानसून एंट्री कर सकता है।

No comments