मूसलाधार बारिश से तवाघाट मार्ग बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा
उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में लगातार बारिश जारी है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मलबा आने से तवाघाट सोबला दर मार्ग बंद हो गया है। जिस कारण दारमा घाटी में चीन सीमा का संपर्क भंग हो गया।
तवाघाट सोबला तिदाग मार्ग बंद होने से तल्ला दारमा से मल्ला दार्म के डेढ़ दर्जन गावों का संपर्क कट गया है। पंचाचूली गलेशियर बेस कैंप गए पर्यटक भी फंस गए हैं। बीआरओ मार्ग खोलने में जुटा है।

No comments