Breaking News

दिल्ली में फीस बढ़ाने से पहले अब पैरेंट्स की मंजूरी जरूरी


जयपुर में निजी स्कूलों की फीस को लेकर वर्षों से उठते रहे विवादों के बीच शिक्षा निदेशालय ने फीस निर्धारित करने की पूरी प्रक्रिया को अभिभावकों की भागीदारी से जोड़ दिया है।
अब निजी स्कूल केवल अपने स्तर पर फीस बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर उसे लागू नहीं कर सकेंगे। फीस बढ़ाने या संशोधित करने का हर प्रस्ताव पहले स्कूल स्तर पर गठित होने वाली स्कूल लेवल फीस रेगुलेशन कमेटी के सामने रखा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक सदस्य अभिभावकों के होंगे। समिति की मंजूरी के बाद ही प्रस्ताव आगे बढ़ सकेगा। निदेशालय ने इस संबंध में विस्तृत प्रक्रिया जारी करते हुए सभी निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक फीस रेगुलेशन कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है।

No comments