राजस्थान में मानसून की एंट्री:7 दिन की देरी से आया, 12 जिलों को कवर किया; इस बार कमजोर रहने की संभावना
राजस्थान में आज गुरुवार को मानसून ने एंट्री हो गई है। मानसून ने 12 जिलों झालावाड़, कोटा, बूंदी, भरतपुर, बारां, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर, टोंक और अलवर में प्रवेश किया है। इसके साथ ही इन इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो-तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, जल्द ही राज्य के दूसरे हिस्सों में भी मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। इस सीजन मानसून औसत से कम बरसने की भविष्यवाणी की है।
इस बार मानसून भारत के केरलम में समय से 4 दिन की देरी से एंटर हुआ था, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण 8 जून तक मानसून केरलम के अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के आंशिक हिस्सों तक पहुंच गया था।

No comments