ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे 15 महिलाएं दबी, 2 की मौत:खेत पर काम करने के लिए जा रहीं थी
भरतपुर जिले के वैर थाना इलाके के रायपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में 15 महिलाएं सवार थी। जिसमें 11 महिलाओं को गंभीर चोट आई। 11 घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां मिथलेश और धौरी नाम की महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। सभी महिलाएं खेत पर मजदूरी के लिए जा रही थी।
वीरेंद्र निवासी वैर कस्बा ने बताया की आज वैर कस्बे से कुछ महिलाएं ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर मजदूरी करने के लिए जा रहीं थी। जिसमें मेरी पत्नी मिथलेश भी शामिल थी। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 15 महिलाएं सवार थी।

No comments