अधिकारियों ने प्रस्तावित कचरा प्लांट का किया निरीक्षण
श्रीगंगानगर के नरसिंहपुर बारानी में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन भूमि का गुरुवार को नगर परिषद आयुक्त ने एक्सईएन मंगतराय सेतिया, एईएन सुरेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ अभियंता चन्दनदीप सिंह देओल व सिद्धार्थ जांदू के साथ निरीक्षण किया।
इस दौरान कचरा प्लांट भूमि पर बनी चार दीवारी की ईंटों को जेसीबी की मदद से इक_ा करवाया गया। इसके अलावा आज कचरा प्लांट एरिया में खड़वंजा सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। नगर परिषद आयुक्त के अनुसार नरसिंहपुरा बारानी में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट में किसी प्रकार का कचरा डम्प नहीं किया जाएगा।

No comments