Breaking News

खेत में बनी ढाणी से सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी


हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र के चक 18 एमकेएस स्थित खेत मे बनी ढाणी से सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार खेत में बनी ढाणी में रहने वाले मलकीत सिंह अराई ने रिपोर्ट दी कि वह खेत में बनी ढाणी में  रहता है। 21 जुलाई की रात को अज्ञात व्यक्ति हमारी ढाणी में घुस गया। अलमारी का ताला तोड़ कर सोने का मंगलसूत्र, जेंटस बिंटी, एक लेडीज अगूंठी, सोने के दो जोड़ी टोप्स, एक जोड़ी बाली, चांदी की चैन, चांदी की अगूंठिया, चांदी की रिंग, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब व 6000 रुपए चोरी करके ले गया। 

No comments