हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर 80 एमएम बारिश, मूसलाधार चली
हनुमानगढ़ जिले में भी अच्छी बारिश हुई है। जिला मुख्यालय पर पिछले 24 घंटों में 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश बुधवार-गुरुवार की मध्य रात को शुरू हुई, जो रुक-रुक कर सुबह तक जारी रही। जिला मुख्यालय पर सडक़ें पानी से लबालब हो गईं। हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट रोड पर करीब एक फीट पानी भर गया। इस रोड पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली के तीन खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गया। बिजली सप्लाई बंद होने से किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
सड़क पर पेड़ टूटने से यातायात ठप हो गया, बाद में पोकलेन मशीन से पेड़ को हटाकर यातायात बहाल करवाया। मूसलाधार बारिश होने से जिला प्रशासन ने आज राजकीय और प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर अवकाश घोषित कर दिया।

No comments