पांच किसानों के खेतों में लगातार चोरी की वारदातें
सादुलशहर पुलिस थाना क्षे9 के चक 28 एमजेडी, चक 32 एमजेडी चक 38 पीटीपी में स्थित खेतों से लगातार चोरियां हो रही हैं। पांच किसानों के खेतों में चोरी होने पर पुलिस ने सभी परिवादियों की संयुक्त एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार गांव मन्नीवाली निवासी कृष्ण कुमार पुत्र ओमप्रकाश यादव के चक 28 एमजेडी खेत से विगत मार्च में एक गैस सिलेंडर चोरी हो गया। किसान सुनील कुमार पुत्र काशीराम के खेत से बड़ी बैटरी, किसान जयपाल पुत्र रामेश्वरलाल यादव के खेत से एक गैस सिलेंडर, मकान की छत से सोलर प्लेट, पीतल की स्पे्र गन, किसान अनिल कुमार पुत्र जयराम यादव के खेत से तारबंदी के प्रयुक्त होने वाली झटका मशीन, किसान रामलाल पुत्र चानणराम यादव के खेत से भी झटका मशीन, थ्री फेस वायर 300 फुट चोरी हो गई।

No comments