शहर में बरसा 37.9 एमएम पानी, नाले जाम होने से सड़कें हुईं जलमग्न
श्रीगंगानगर क्षेत्र में बुधवार शाम और गुरुवार अल सुबह हुई बारिश से सडक़ें जलमग्न हो गईं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। वहीं फसलों को फायदा होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। उमस और गर्मी से राहत मिलने पर आमजन ने राहत महसूस की है।
मौसम विभाग कार्यालय की ओर से शहर में 37.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। कई क्षेत्रों में बारिश तेज तो कहीं मध्यम हुई। जिला मुख्यालय से पदमपुर रोड पर गांव 7ए 8ए 9ए, कोठी, चूनावढ़, ततारसर और रत्तेवाला तक और सरतगढ़ रोड पर गांव 4 एमएम, नेतवाला महियांवाली और गणेशगढ़ तक पानी बरसा। जिला मुख्यालय पर शहर में जहां जगह-जगह पानी भर गया। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।
No comments