तारबंदी उखाडऩे पर पुलिस सख्त, आधा दर्जन हिरासत में
श्रीगंगानगर के नरसिंहपुरा बारानी में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट को लेकर विरोध तेज हो गया है। प्रशासन द्वारा लगाई गई तारबंदी उखाडऩे के मामले में घमूड़वाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से आधा दर्जन लोगों को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से लगाई गई तारबंदी को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, इस प्रकरण में दर्ज एफआईआर के तहत अभी तक किसी आरोपी की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की गई है।
No comments