ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 35 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिला पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जंक्शन एवं नोहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 35 लाख रुपए के मादक पदार्थ सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। एजीटीएफ टीम एवं डीएसटी टीम के संयुक्त सहयोग से जंक्शन पुलिस ने एक आरोपी को 124.17 ग्राम अवैध हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। इधर नोहर पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को 2,400 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल/गोलियों सहित गिरफ्तार कर लिया।

No comments