श्रीगंगानगर के लिए बड़ी सौगात, काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस बनी
श्रीगंगानगर और दक्षिण भारत के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा दे दिया है। इसके साथ ही मार्ग के अकोला और मलकापुर स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अब तक गाड़ी संख्या 07053/07054 के रूप में संचालित हो रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन गाड़ी संख्या 17601/17602 काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा।

No comments