उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ी
श्रीगंगानगर जिला रसद विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले की चार नवसृजित एवं रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 सायं 6 बजे तक नि:शुल्क आवेदन जमा कर सकेंगे।
जिला रसद अधिकारी कविता सिहाग ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 14 अगस्त कर दिया गया है।

No comments