Breaking News

होटल का मलबा भी नहीं बचा!


श्रीगंगानगर में नाबालिग बालिका प्रकरण में प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए गए एक होटल के मलबे से सामान उठाए जाने का मामला सामने आया है। 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ महिलाएं होटल के मलबे से लोहे का सरिया, एल्यूमिनियम का सामान, एसी के आउटर यूनिट, गेट सहित अन्य सामग्री निकालकर टेंपो में भरती दिखाई दे रही हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो चहल चौक के निकट स्थित होटल सफायर का है, जिस पर बुधवार तड़के जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया था। गुरुवार सुबह से ही मलबे से सामान उठाए जाने की गतिविधियां शुरू हो गईं। वायरल वीडियो में महिलाएं टेंपो और बोरियों में सामान भरती नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

No comments