जीरा विक्रेता के कर्मचारी ने चुराया ज्वेलरी से भरा पर्स, पूछताछ में कबूला जुर्म
श्रीगंगानगर शहर की चर्चित पर्स चोरी की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। यूआईटी की पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी महेश पेड़ीवाल की धर्मपत्नी सीमा पेड़ीवाल का ज्वेलरी से भरा पर्स बरामद हो गया है।
मामले में गोल बाजार स्थित एक प्रसिद्ध जीरा विक्रेता के कर्मचारी ने पूछताछ के दौरान पर्स चोरी करना स्वीकार कर लिया। घटना बुधवार देर शाम को हुई।
जानकारी के अनुसार सीमा पेड़ीवाल दयानंद मार्ग स्थित कार पर अपने ड्राइवर के साथ एक ज्वेलरी शोरूम से खरीदारी करने के बाद गोल बाजार केदार चौक स्थित जीरा विक्रेता के यहां पहुंची थीं। वहां से सामान लेकर घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि ज्वेलरी से भरा उनका पाउचनुमा पर्स गायब है।

No comments