Breaking News

राजस्थान हाईकोर्ट के दो न्यायाधीश 11 जुलाई को श्रीगंगानगर आएंगे


राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर के न्यायाधीश जस्टिस महेंद्र गोयल एवं जस्टिस शुभा मेहता दम्पती 11 जुलाई को श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। दोनों न्यायाधीश अगले दिन 12 जुलाई को श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिले की संयुक्त न्यायिक कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।
कॉन्फ्रेंस में दोनों जिलों के न्यायिक अधिकारी, न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों तथा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, न्यायिक कार्यप्रणाली में सुधार और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। न्यायाधीशों के आगमन को लेकर जिला न्यायालय परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

No comments