जन्मदिन की पार्टी में गया था परिवार, सोना-चांदी व नगदी चोरी
श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र की विवेकानंद कॉलोनी में हनुमान चौक के निकट स्थित एक घर से लाखों रुपए का सोना-चांदी व नगदी चोरी हो गई। इस घर में रहने वाला परिवार एक रिजोर्ट में जन्मदिन की पार्टी में गया हुआ था। देर रात वापिस लौटे, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त रवि कुमार मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि विगत 24 जून को रात 9 बजे पार्टी में गये हुए थे। रात डेढ़ बजे वापिस लौटे, तो प्रथम मंजिल के ताले टूटे हुए थे। पड़ौस में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये, तो उसमें एक युवक रात 11 बजे दीवार फांद कर घर में घुसता दिखाई दिया।

No comments