दोगुने हुए प्याज के भाव, बोली पर 28 और रेहड़ी पर 40 रुपए बिक रहा
श्रीगंगानगर में इन दिनों प्याज के रेट तेज हो गए हैं। आज सब्जी मंडी में बोली पर प्याज 26-28 रुपए प्रति किलो के भाव से बिका। वहीं रेहड़ी पर भाव 40 रुपए किलो पहुंच गए हंै। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि इन दिनों श्रीगंगानगर में प्याज नासिक से आ रहा है। दूरी अधिक होने के कारण ट्रांसपोर्ट भी महंगा पड़ रहा है। हालांकि कुछ प्याज मध्यप्रदेश से भी आ रहा है, मगर वहां फसल कमजोर है। मध्यप्रदेश के प्याज की क्वालिटी भी ठीक नहीं है।
प्याज के भाव तेज होने का मुख्य कारण इसकी फसल कमजोर और आंधी बारिश से प्याज का खराब होना माना जा रहा है। अगर श्रीगंगानगर की बात करें तो यहां लोकल और सीकर के प्याज की आपूर्ति बंद सी हो गई है।

No comments