सेन्ट्रल जेल में सर्च अभियान
श्रीगंगानगर के केंद्रीय कारागृह में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया। सर्च अभियान में एसडीएम नयन गौतम, सीओ सिटी विष्णु खत्री, कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह, जवाहर नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी सुभाष ढिल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टीम द्वारा जेल परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। जेल में बंदियों की बैरक व सामान को खंगाला जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक सर्च अभियान जारी था।

No comments